सिवनी | बिना सक्षम अनुमति नलकूप उत्खनन पाए जाने पर हो नियमानुसार कार्यवाही

सिवनी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक, कलेक्टर शीतला पटले ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

सिवनी। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अवैध नलकूप उत्खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जारी जल अभावग्रस्त आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सक्षम अनुमति के नलकूप उत्खनन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के लिए दल गठित करने और नियमित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही जल स्रोतों और नल-जल योजनाओं में लगाए गए अनाधिकृत पंपों को जब्त करने के लिए भी कहा।

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक

कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए सतत अभियान चलाने और नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

नरवाई प्रबंधन को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

बैठक में नरवाई प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने किसानों के बीच व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए उपयोगी कृषि उपकरणों और वैकल्पिक उपायों की जानकारी देने को कहा।

इसके साथ ही हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित कर एसएमएस (SMS) उपकरण का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती पटले ने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र और संबल योजना से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने को कहा।

आयुष्मान कार्ड और जल गंगा अभियान की समीक्षा

बैठक में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा 19 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान की विभागवार तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और अन्य जन-अवेदनों पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में…

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You Missed

जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

कब सुधरेंगे सिवनी के बदहाल बस स्टैंड के हालत ?

स्व. सुश्री विमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

सु श्रीविमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि