प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में भव्य मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन पत्रकार परिवार के उन प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान के लिए रखा गया है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
प्रेस क्लब के सचिव राजेन्द्र पिंटू तरवरे एवं उपाध्यक्ष काबिज खान ने बताया कि समारोह में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा।
समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन, कलेक्टर नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के बाद दोपहर 12:30 बजे सामूहिक लंच की व्यवस्था रखी गई है।

इन मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान :

आलिया कौशर पिता रफीक खान (छपारा) कक्षा 10वीं, शिवम चौरसिया पिता गोपाल चौरसिया (सिवनी) कक्षा 12वीं,अलवीरा खान पिता अब्दुल वाहिद खान (सिवनी) कक्षा 10वीं,आंचल मिश्रा पिता सतीश मिश्रा (सिवनी) कक्षा 10वीं, आर्यव बौद्ध पिता लक्ष्मण अहिरवार (छपारा) कक्षा 10वीं, आस्था क्रीडिया पिता संजीव क्रीडिया (सिवनी) कक्षा 10वीं, मोंटी नागफासे पिता राकेश नागफासे (सिवनी) कक्षा 10वीं,सत्यम ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर (सिवनी) कक्षा 10वीं,वीरा सिंह पिता जितेन्द्र सिंह ठाकुर कक्षा 10वीं (सिवनी),रुची पाठक पिता राजकिशोर पाठक (बखारी) कक्षा 10वीं,नीतिज्ञ गुप्ता पिता श्री सोनू गुप्ता कक्षा 10 वीं को सम्मानित किया जाएगा।

वॉटर पार्क में बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था :
समारोह को यादगार बनाने के लिए आयोजकों द्वारा बच्चों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी कड़ी में रजवाड़ा वॉटर पार्क में आकर्षक जल क्रीड़ाओं की व्यवस्था की गई है, जहां बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंचकर विभिन्न वाटर राइड्स और खेलों का आनंद ले सकेंगे। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में मस्ती कर सकें। वॉटर पार्क की इस सुविधा से कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों और उनके परिवारों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी ने जिले के सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

सिवनी जल संकट से जूझ रहे परतापुर रोड रहवासी, 7 दिन से नलों में नहीं आया पानी

सिवनी : नगर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज अंतर्गत आने वाले परतापुर रोड सहित पृथ्वीराज चौहान वार्ड और महामाया वार्ड के रहवासी बीते 7 दिनों से गंभीर जल संकट का सामना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You Missed

जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

कब सुधरेंगे सिवनी के बदहाल बस स्टैंड के हालत ?

स्व. सुश्री विमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

सु श्रीविमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि