1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग नागरिकों ने विधायक मुनमुन राय से को सौंपा ज्ञापन

1.5 किमी कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग, जागरूक नागरिकों ने विधायक से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

सिवनी। ग्राम हिवरा से सरगापुर होते हुए ढैंकी को जोड़ने वाले करीब 1.5 किलोमीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर हिवरा के जागरूक नागरिक रामकुमार बघेल सहित अन्य ग्रामीणों एवं किसानों ने विधायक को आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग हिवरा एवं सरगापुर सहित आसपास के किसानों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क के दोनों ओर खेत होने से किसानों को ट्रैक्टर, थ्रेसर एवं अन्य कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है।

वर्तमान में सड़क पूरी तरह कच्ची होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और गहरे गड्ढों से आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। किसानों को फसल खेत से घर अथवा मंडी तक लाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों का आवागमन भी प्रभावित होता है।

ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि 1.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना (मनरेगा) अथवा ग्रामीण विकास विभाग की किसी उपयुक्त योजना में शामिल कर पक्का सड़क निर्माण कराया जाए।

आवेदन के साथ सड़क की वर्तमान स्थिति के फोटो तथा प्रभावित ग्रामीणों एवं किसानों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र में नहीं मिल रही हैं दवाई, रेड क्रास सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ?

    जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र बना शोभा की सुपारी जरूरत मंद को समय पर नहीं मिल रही सस्ती दवाई जरूरतमंद को समय पर नहीं मिल रही हैं दवा रेड…

    सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

    सिवनी में चुनरी यात्रा का भव्य समापन सिवनी नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मातारानी के प्रति श्रद्धा,भक्ति, विश्वास, को लेकर सिवनी वासियों के द्वारा गुरुवार को विशाल चुनरी यात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र में नहीं मिल रही हैं दवाई, रेड क्रास सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ?

    सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

    गंगा नगर मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास रक्त दान कर कायम की मानवता की नई मिशाल

    गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

    गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

    जाम के दंगल में आगरा के पहलवान ने जीता 51 हजार का प्रथम ईनाम