15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होंगे धान, ज्वार, बाजरा पंजीयन

सिवनी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए जिले में किसान पंजीयन 15 सितंबर से शुरू होगा। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे। प्रशासन ने उपार्जन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पंजीयन केंद्रों, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। MP Online कियोस्क, CSC और लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 50 रुपए शुल्क देकर भी पंजीयन कराया जा सकेगा।पंजीयन के लिए आधार लिंक बैंक खाता, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर और भूमि संबंधी दस्तावेज जरूरी होंगे। बायोमीट्रिक या आधार लिंक मोबाइल पर प्राप्त OTP से सत्यापन किया जाएगा। भू-अभिलेख या एग्रीस्टैक में दर्ज नाम का आधार से मिलान भी जरूरी होगा।बोई गई फसल का ई-गिरदावरी से सत्यापन अनिवार्य है। इसी रिकॉर्ड के आधार पर उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन मान्य होगा। ई-गिरदावरी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है।सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समिति के पंजीयन केंद्रों पर होगा। सिकमी-बटाईदार किसानों को भू-स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में 15 सितंबर से पहले अनुबंध कराना होगा। अनुबंध की अधिकतम अवधि 5 वर्ष रहेगी। इसका राजस्व सत्यापन तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा 21 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला और उपखंड स्तर पर समितियां गठित की गई हैं। वहीं पंजीयन के दौरान पोर्टल या सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के तत्काल निराकरण के लिए जिला स्तरीय तकनीकी दल भी बनाया गया है।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

    सिवनी में चुनरी यात्रा का भव्य समापन सिवनी नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मातारानी के प्रति श्रद्धा,भक्ति, विश्वास, को लेकर सिवनी वासियों के द्वारा गुरुवार को विशाल चुनरी यात्रा…

    गंगा नगर मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास रक्त दान कर कायम की मानवता की नई मिशाल

    गंगानगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदानसिवनी। मानव सेवा और परोपकार की भावना को साकार करते हुए गंगानगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

    गंगा नगर मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास रक्त दान कर कायम की मानवता की नई मिशाल

    गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

    गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

    जाम के दंगल में आगरा के पहलवान ने जीता 51 हजार का प्रथम ईनाम

    धान पंजीयन केंद्रों का जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया सतत निरीक्षण

    धान पंजीयन केंद्रों का जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया सतत निरीक्षण