सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिवम सिवनी जिले के फैशन चौक महाराज बाग,भैरोगंज के निवासी हैं। बचपन से ही बहु-प्रतिभाशाली शिवम पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। वे खेलकूद में रुचि रखते हैं तथा शतरंज में 4 बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। शिवम, Pacs सोसायटी मुंगवानी के मैनेजर जोगेश ठाकुर के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विद्यालय प्रबंधन ने शिवम की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में…

सिवनी जल संकट से जूझ रहे परतापुर रोड रहवासी, 7 दिन से नलों में नहीं आया पानी

सिवनी : नगर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज अंतर्गत आने वाले परतापुर रोड सहित पृथ्वीराज चौहान वार्ड और महामाया वार्ड के रहवासी बीते 7 दिनों से गंभीर जल संकट का सामना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You Missed

मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ

ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण