सिवनी प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा की उपस्थिति में आज दिनांक 15 मार्च 2026 को कृषि क्षेत्र में लागू की जा रही डिजिटल व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की गई।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण की व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रणाली से उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हो सकें।
बैठक में एग्री-स्टेक विषय पर उपसंचालक कृषि श्री एस के धुर्वे द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति में कृषि क्षेत्र में डिजिटलीकरण, किसानों के पंजीयन, डेटा प्रबंधन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





