Seoni : सिवनी में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन महासचिव हनीफ खान द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, मोहनसिंह चंदेल, सुरेन्द्र करोसिया, शिव सनोडिया, आजम दिवान अली, नन्दू यादव, रंजीत यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद, अशोक नरेती, नितिन डेहरिया, शुभम डेहरिया, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, शिवदीप डहेरिया, सोनू हुसैन, श्यामसिंह माली, सतेन्द्र बघेल की उपस्थिति रही
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सादगीपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और देश के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया।





