Seoni में शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा उर्दू स्कूल प्रांगण में “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें नागरिकों को विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 248 प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार—
- कानूनी बाध्यता के तहत आय प्रमाण पत्र – 26
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 9
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना – 2
- अदेय (ड्यूज) प्रमाण पत्र – 162
- मांगपत्र अनुसार राशि जमा करने पर नवीन नल कनेक्शन – 12
- अविवादित संपत्ति (मृत्यु प्रकरण) नामांतरण – 2
- योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से संबंधित प्रकरण – 35
शिविर में नगर पालिका परिषद सिवनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।





