सिवनी जिले में बढ़ती नरवाई जलाने की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती पटले ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार फील्ड में निरीक्षण करें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखें। किसी भी स्थान पर नरवाई जलाने की घटना सामने आने पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसके साथ ही, किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। प्रशासन का मानना है कि जागरूकता और सख्ती दोनों के माध्यम से ही इस पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।





