विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मे दिखाया बड़ा दिल
विधायक ने प्रशिक्षित महिलाओं को अपनी ओर से दिया 51 सिलाई मशीन एवं ब्यूटीपार्लर किट
विधायक ने कहा – जब एक महिला सशक्त होती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।
सिवनी गुरुवार, सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी के बाहुबली लॉन में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में नि:शक्तजनों को उपकरण वितरण किया । इसके अलावा वृहद चिकित्सा-नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करवाया। तथा नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण भी किया। आज सिवनी नगर के बाहुबली लान मे भाजपा द्वारा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सार्वजनिक सेवा और जन कल्याणकारी संकल्प के पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित नि:शक्तजनों को उपकरण वितरण, वृहद चिकित्सा-नेत्र परीक्षण शिविर एवं नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण बहुआयामी भव्य कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत व आगवानी किया। इस दौरान मातृशक्ति ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर अभिनंदन किया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं अन्य मंचासीन वरिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व विधायक राय ने पूरे परिसर का भ्रमण कर सेवाएं दे रहे चिकित्सकों, विभागीय कर्मचारियों तथा उपस्थित हितग्राहियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान मंच से विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन एवं अतिथियों के कर-कमलों से निःशक्तजनों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों तथा खेल प्रतिभाओं का नागरिक अभिनंदन, ओमकला केंद्र से विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली बहनों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने अपनी ओर से प्रशिक्षित 51 बहनों को निःशुल्क सिलाई मशीनें एवं ब्यूटी पार्लर किट भेंट किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन मानव सेवा और अंत्योदय है समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास और सभी मूलभूत सुविधाए पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी सरकार का मानना है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज स्वतः सशक्त हो जाता है। उन्होंने प्रशिक्षित बहनों का हौसला बढ़ाते हुए आगे कहा आज जिन बहनों को सिलाई मशीनें, ब्यूटी पार्लर किट और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र मिल रहे हैं वे केवल एक वस्तु या कागज़ का टुकड़ा नहीं हैं बल्कि यह आपकी आत्मनिर्भरता की चाबी हैं। अब आप स्वयं के पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार की आर्थिक मदद करेंगी और समाज के लिए मिसाल बनेंगी। हमारी सरकार आपके स्वरोजगार के हर कदम पर साथ खड़ी है।विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांगजनों के प्रति विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे डॉक्टरों की टीम और बुजुर्गों को वितरित किए गए चश्मे उनके जीवन में एक नई स्पष्टता लाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिव्यांग भाई-बहन दया के नहीं, बल्कि अवसर और सम्मान के हकदार हैं। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने इस सफल आयोजन के लिए डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, ओमकला केंद्र के प्रशिक्षकों तथा समर्पित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर बड़ी भाजपा वरिष्ठ नेताओं, जिला व मंडल पदाधिकारियों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं, हितग्राहियों, मातृशक्ति, डाक्टरों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या मे आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।


