सिवनी: सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त Ambareesh Vaidya के सिवनी आगमन पर म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर संयुक्त आयुक्त से विस्तारपूर्वक चर्चा की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने रखीं प्रमुख मांगें
महासंघ के मीडिया प्रभारी जोगेश ठाकुर के अनुसार, सर्किट हाउस में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों ने विभाग में व्याप्त विसंगतियों, लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं से संयुक्त आयुक्त को अवगत कराया।
कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि मामला उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बंशीलाल ठाकुर, संतकुमार राजपूत, गणेश सिंगौर, प्रदीप कुमार शर्मा, सुदामा भारद्वाज, शब्बू अंसारी, गिरधारी मोरे एवं बी.एल. पंचवाहे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
समाधान का आश्वासन
संयुक्त आयुक्त अम्बरीश वैद्य ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।


