स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय रूप से हुआ सम्पन्न

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय रूप से हुआ सम्पन्न

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल

सिवनी | सिवनी जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य चौक पर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के जन्मस्थल सिवनी में उनके दिव्य स्तंभ की स्थापना सौभाग्य का विषय है तथा यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी का दायित्व है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के विचारों एवं संस्कारों को न केवल आत्मसात करें, बल्कि उन्हें समाज में व्यापक रूप से प्रचारित कर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन मूल्यों से प्रेरणा लेकर सुशासन की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

दिव्य स्तंभ के लोकार्पण अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने आदि शंकराचार्य के जीवन एवं सनातन धर्म में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान एवं राष्ट्रधर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण किया। कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर श्री रामकृष्णानंद, ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानंद सहित अन्य संतगण उपस्थित रहे साथ ही विधायक श्री दिनेश राय, डीआईजी श्री राकेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में…

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You Missed

15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग नागरिकों ने विधायक मुनमुन राय से को सौंपा ज्ञापन

1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग नागरिकों ने विधायक मुनमुन राय से को सौंपा ज्ञापन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. गुरु धाम दिघोरी पहुँच कर विधायक ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक…

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. दिघोरी पहुँच कर भोलेनाथ को जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्रा संपन्न..