गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी, मध्य प्रदेश के चार जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
मध्य प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण और सुखद समाचार सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को केंद्र सरकार और मोदी कैबिनेट द्वारा गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण परियोजना को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।





