मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुरई में 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सिवनी। जनपद पंचायत कुरई के खेल परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत उईके एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्जुन सिंह ठाकुर के निर्देशन में किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण नगर में निकाली गई भव्य बारात रही। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कमल मर्सकोले उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया, जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले, जनपद उपाध्यक्ष हरदीप भाटिया तथा जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।

इस सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों और वधु-वर पक्ष के परिजनों ने भाग लेकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में…

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागपुर रोड रेलवे क्रासिंग नवीन ब्रिज के नीचे वाली पुरानी रोड चालू करने को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित स्थानीय नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र में नहीं मिल रही हैं दवाई, रेड क्रास सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ?

सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

गंगा नगर मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास रक्त दान कर कायम की मानवता की नई मिशाल