सिवनी एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति के सभापति एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सोमवार 02 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे सिवनी पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसद श्री कुलस्ते सिवनी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:00 बजे केवलारी के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे शाम 4:30 बजे केवलारी पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि 8:00 बजे वे मंडला के लिए रवाना होंगे।




