रुद्रावतार हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्ति में डूबा सिवनी

सिवनी:
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल के सामने सर्किट हाउस चौक स्थित रुद्रावतार हनुमान मंदिर में भव्य और दिव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। सुबह से देर रात तक चले कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा।

अभिषेक और आरती से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे हनुमान जी के अभिषेक पूजन से हुई। विद्वान पुरोहितों एवं मंदिर के पुजारी अर्जुन पण्डा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद हनुमान जी का आकर्षक चोला श्रृंगार किया गया और भव्य आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

हवन, चालीसा पाठ और महाआरती

दोपहर 2 बजे से हवन का आयोजन शुरू हुआ, जो शाम तक चला। इसके पश्चात श्रीराम स्तुति, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और 108 दीपों से महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा।

निकली भव्य शोभायात्रा

शाम 5 बजे मंदिर समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो बालरूप हनुमान मंदिर, शुक्रवारी चौक तक पहुंची। वहां महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया।

विशाल भंडारा और भजन संध्या

शाम 6 बजे से शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, खीर सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।
रात्रि 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने हनुमान जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति संगीत में लीन रहे।

लाइव प्रसारण से जुड़े हजारों श्रद्धालु

इस वर्ष आयोजन को विशेष बनाने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी। यू-ट्यूब और फेसबुक के माध्यम से दूर-दराज के हजारों श्रद्धालुओं ने घर बैठे दर्शन किए।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। हनुमान जन्मोत्सव पर रुद्रावतार हनुमान मंदिर एक बार फिर श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और उत्साह का प्रमुख केंद्र बना रहा।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में…

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You Missed

मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ

ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण