ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

ग्राम पंचायत बांहोड़ी जनपद पंचायत सिवनी में। जन सुनवाई का ऐसा दृश्य दिखाई दिया जिसको देखकर लोग आश्चर्य चकित हो गए। ग्राम पंचायत कार्यालय में बाहर जन सुनवाई का वैनर लगा था और कार्यालय के मेन गेट में ताला न सचिव उपस्थित थे और न ही सहसचिव लोग गैर जिम्मेदार लोगों को कोसते रहे सहसचिव का निवास कार्यालय से लगा हुआ है दरवाजा अंदर से बंद था लगाई गई तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। में लगभग सवा बजे कार्यालय पहुंचा था। दृश्य देख कर हैरान हो गया। सिवनी जिले की कलेक्टर ने लोगों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय कार्यालय में जन सुनवाई लगाने का आदेश दिया है ये सचिव कलेक्टर से भी ऊपर है जो अपनी मर्जी अनुसार कार्यालय में आते जाते है। सचिव की कार्यप्रणाली चिंताजनक है जब से सचिव विकास बघेल कार्यालय में पदस्थ हैं इन्होंने पचों की बैठक एक बार भी नहीं लिया। लगभग तीन साल से ये बांहोड़ी कार्यालय में पदस्थ हैं। आज इन्होंने ग्राम सभा में आय व्यय प्रस्तुत नहीं किया। न ही सोशल आडिट कराने की कोशिश की फिर भी ये राशि निकाल कर काम अपनी मर्जी से कर रहे हैं। सरकार पंचायती राज को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है पूरा कार्यभार सचिव के हाथों में है। अभी हाल में परतापुर में वेनगंगा नदी से रेत निकालकर रोड में डालना था जो कि लोगों ने रेत तो ले गए परन्तु किस रोड पर डाले किसी ने नहीं देखा। मात्र आठ दस ट्रॉली रेत एक रोड फोर लेन जाने वाली में दिखाई दे जबकि सूत्रों से पता हे कि 50ट्राली रेत का बिल पास कराया जा रहा है। सचिव का कोई कुछ भी बाल बाका नही कर सकता चाहे कलेक्टर हो या विधायक अनेक बार सचिव को गांव के जरूरी कामों को करवाने लोगों ने मांग की परन्तु जरूरी काम की ओर सचिव का कोई ध्यान नहीं है। जनपद पंचायत के सी ई ओ ओर जिला पंचायत के सी ई ओ से इस सचिव की कार्यप्रणाली की जांच करने की गुजारिश की गई है।

oplus_2
  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    सिवनी दिनांक 14 जुलाई…सिवनी जिले में मूंग खरीदी चालू हो चुकी हैं। इस बार मूंग बेचना सरल नहीं हैं, क्योंकि यदि आपके परिवार के किसी खातेदार की जमीन पर मूंग…

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    ​कलेक्टर खाद्य शाखा ने जारी किए निर्देश : 30 जून तक जुलाई माह का खाद्यान्न उठाने का लक्ष्य सिवनी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) योजना के तहत शासकीय राशन का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ

    ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

    मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण