विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

केंद्र में भाजपा सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

आज 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्र की भाजपा की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भाजपा शीर्ष् नेतृत्व की मंशा एवं जिला भाजपा के कार्यक्रम अनुसार जिले भर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। देश ओर मानव की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही हे उसी क्रम में आज लखनवाड़ा मंडल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर (गुड्डू) की अध्यक्षता में शिलादेही में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हे ,वायु प्रदूषण जिस तरह से रोगों को जन्म दे रहा है उसको ठीक करने के लिए हमें वृक्ष लगाना अनिवार्य हो गया है तभी वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है। जिस प्रकार से एक मां अपने बेटे को पालती हे उसके लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करती हैं। उसी क्रम में बेटे का भी फर्ज है कि अपनी भारत माता को बचाने के लिए काम करे, इसी भावना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। आज हम सभी नागरिकों का कर्तव्य हे कि कम से कम एक पेड़ लगाए ताकि हमें स्वच्छ हवा मिले और हम स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीतेश सनोदिया , सुरेंद्र बघेल,जनपद सदस्य परमू सनोदिया वीरेंद्र बघेल चेतराम, महेंद्र, दयाराम सहित महिला कार्यकर्ता व सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

oplus_34
  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    सिवनी दिनांक 14 जुलाई…सिवनी जिले में मूंग खरीदी चालू हो चुकी हैं। इस बार मूंग बेचना सरल नहीं हैं, क्योंकि यदि आपके परिवार के किसी खातेदार की जमीन पर मूंग…

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    ​कलेक्टर खाद्य शाखा ने जारी किए निर्देश : 30 जून तक जुलाई माह का खाद्यान्न उठाने का लक्ष्य सिवनी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) योजना के तहत शासकीय राशन का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ

    ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

    मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण