मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

सिवनी सुश्री मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस से राज्यसभा से उम्मीदवार का नामांकन फाॅर्म नियम विरूद्ध निरस्त होने पर भाजपा का तानाशाह रवैये को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा कहा गया कि म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा साफ छवि की गांधीवादी विचारधारा की अनुसूचित जाति की महिला का राज्यसभा का नामांकन फाॅर्म षडयंत्र पूर्वक भाजपा द्वारा सरकारी संस्था का दुरूपयोग कर निरस्त किया गया। वही दूसरी ओर झारखंड के एनडीए उम्मीदवार परिमल नथवानी जिनके नामांकन फाॅर्म में कांग्रेस पार्टी ने अनेक खामिया होने पर आपत्ति दर्ज की थी, रिटर्निंग आॅफिसर ने शुरूआत में नथवानी का नामांकन होल्ड किया था, भाजपा के दबाव में नामांकन को निरस्त नही किया, वही दूसरी ओर मीनाक्षी नटराजन का फाॅर्म निरस्त कर दिया गया। भाजपा के नियम में खोट उस समय से ही आ गई थी जब उनके पास तीसरे उम्मीदवार को राज्यसभा में पंहुचाने के लिए पर्याप्त वोट नही था उसके बाद भी उन्होंने महेश का नामांकन का फाॅर्म जमा कराया। उसके बाद कांग्रेस के अनेक विधायकों को करोड़ो रूपयों का प्रलोभन वोट डालने के लिए दिया गया। जब भी बात नही बनी तो उन्होंने आपत्ति दर्ज कर रिटर्निंग आॅफिसर के माध्यम से सुुश्र मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फाॅर्म निरस्त किया। फाॅर्म निरस्त होते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजयसिंह, मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक शाम से ही प्रदेश निर्वाचन कार्यालय पंहुचना प्रारंभ हो गए, जहाॅ उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, उन्होंने रात भर कार्यालय के सामने धरना दिया, अगले दिन भी निर्वाचन अधिकारियों ने मिलने से इंकार कर दिया। दिल्ली में भी अ.भा.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेगे, के.सी.वेणूगोपाल, अधिवक्ता विवेक तन्खा, अभिषेक मनुसिंघवी, प्रदेश के बडे नेता, विधायक महामहिम राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली गए, उनके द्वारा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय नहीं दिया गया। फाॅर्म निरस्त किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई, सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पास एक ही रास्ता बचता है कि लोकतंत्र का चैथा स्तंभ के माध्यम से भाजपा द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या एवं संविधान विरोधी कार्यो को जनता तक पंहुचाया जाए।
पत्रकार वार्ता में जेपीएस तिवारी, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव हाजी मो. हनीफ अंसारी, राजिक अकील, शिवदीप डेहरिया सहित बडी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहें।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    सिवनी दिनांक 14 जुलाई…सिवनी जिले में मूंग खरीदी चालू हो चुकी हैं। इस बार मूंग बेचना सरल नहीं हैं, क्योंकि यदि आपके परिवार के किसी खातेदार की जमीन पर मूंग…

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    ​कलेक्टर खाद्य शाखा ने जारी किए निर्देश : 30 जून तक जुलाई माह का खाद्यान्न उठाने का लक्ष्य सिवनी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) योजना के तहत शासकीय राशन का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ

    ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

    मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण