सिवनी। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुनील मेहता (पुलिस अधीक्षक, सिवनी) के निर्देशन में की गई।
मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 02 मार्च 2026 को सूचना मिली कि सांई मंदिर के बाजू, सब्जी मंडी, आजाद वार्ड सिवनी में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से लाभ कमा रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम धनीराम कुल्हाडे, निवासी कर्वे कॉलोनी, भगत सिंह वार्ड, सिवनी बताया।
क्या-क्या हुआ जब्त?
पुलिस ने आरोपी के पास से निम्न सामग्री बरामद की—
- सट्टा पट्टी
- डॉट पेन
- कार्बन का टुकड़ा
- 540 रुपये नकद
उक्त सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई
- एएसपी दीपक मिश्रा
- एसडीओपी सचिन परते
के मार्गदर्शन में की गई।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक सतीश तिवारी सहित पुलिस टीम के सदस्य—
मुकेश गोडाने, मनोज पाल, राजेन्द्र राजपूत, प्रतीक बघेल, सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती, म.आर. निशा दोनावट एवं म.सै. गायत्री—की भूमिका सराहनीय रही।





