सिवनी के केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका शुरू नहीं, अभिभावकों में नाराजगी

सिवनी। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर में बाल वाटिका कक्षाएं शुरू की जा रही हैं, लेकिन सिवनी के केंद्रीय विद्यालय में अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इससे अभिभावकों और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाल वाटिका की व्यवस्था पहले ही लागू हो चुकी है, लेकिन सिवनी अभी भी इससे वंचित है। इस कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाना पड़ रहा है, जहां नर्सरी की फीस 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच जाती है।

अभिभावकों का कहना है कि यदि केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका शुरू हो जाए, तो कम खर्च में बेहतर शिक्षा मिल सकती है। वहीं इस मुद्दे पर स्थानीय सांसद की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द बाल वाटिका कक्षाएं शुरू की जाएं, ताकि बच्चों को नई शिक्षा नीति का लाभ मिल सके।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का मिलन समारोह आज, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सिवनी। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में शुक्रवार 8 मई को सुबह 11 बजे द ग्रेंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड में…

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागपुर रोड रेलवे क्रासिंग नवीन ब्रिज के नीचे वाली पुरानी रोड चालू करने को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित स्थानीय नागरिकों ने किया प्रदर्शन

जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र में नहीं मिल रही हैं दवाई, रेड क्रास सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ?

सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

गंगा नगर मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास रक्त दान कर कायम की मानवता की नई मिशाल