सिवनी के इतिहास में पहली बार पत्रकारों के बच्चों का हुआ सम्मान

विधायक दिनेश राय “मुनमुन” ने पत्रकार भवन के लिए 20 लाख और सम्मान निधि देने की घोषणा की

सिवनी। सिवनी जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर देखने को मिला, जब पत्रकारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को केंद्र में रखकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रेस क्लब ऑफ सिवनी द्वारा 8 मई शुक्रवार को आयोजित इस ऐतिहासिक मेधावी सम्मान समारोह ने पूरे जिले में नई मिसाल कायम कर दी। कार्यक्रम में पत्रकारों के परिवारों को जो सम्मान और अपनापन मिला, उसने हर किसी का मन जीत लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंच से कहा कि पत्रकार समाज का वह मजबूत स्तंभ है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों, लूट, गुंडागर्दी और जनता से जुड़े हर मुद्दे को उजागर करता है। पत्रकार दूसरों के परिवारों और बच्चों के भविष्य की चिंता करता है, लेकिन आज पहली बार पत्रकारों के अपने बच्चों को सम्मानित कर प्रेस क्लब ने एक ऐतिहासिक शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकार परिवारों के त्याग, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का अभिनंदन है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने वाले सभी पत्रकार साथियों को उन्होंने साधुवाद देते हुए कहा कि इस आयोजन ने पूरे जिले में सकारात्मक संदेश दिया है।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया की उपस्थिति ने भी आयोजन को गरिमा प्रदान की। विधायक दिनेश राय “मुनमुन” ने मंच से ही पत्रकार भवन निर्माण की मांग पर गंभीरता दिखाई और नगरपालिका अध्यक्ष से तत्काल चर्चा कर पत्रकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी, पत्रकार भवन निर्माण के लिए वे तत्काल 20 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराएंगे।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुजीत जैन ने भी पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग पत्रकार भवन निर्माण का समर्थन किया और कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए उनके लिए स्थायी भवन बनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पत्रकार सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनमें आत्मविश्वास, ऊर्जा और आगे बढ़ने का हौसला बढ़ता है। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विधायक दिनेश राय “मुनमुन” ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हर वर्ष पत्रकार संघों द्वारा चयनित तीन पत्रकारों को सम्मान निधि दी जाएगी। इसमें क्रमशः 10 हजार, 15 हजार और 21 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन पत्रकारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ पत्रकार संघ स्वयं करेंगे, ताकि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उचित सम्मान मिल सके।

इन मेधावी छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान :

समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन, नपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, भाजपा नेता सुजीत जैन सहित वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पारितोषिक शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में आलिया कौशर पिता रफीक खान (छपारा) कक्षा 10वीं, शिवम चौरसिया पिता गोपाल चौरसिया (सिवनी) कक्षा 12वीं, अलवीरा खान पिता अब्दुल वाहिद खान (सिवनी) कक्षा 10वीं, आंचल मिश्रा पिता सतीश मिश्रा (सिवनी) कक्षा 10वीं, सत्यम ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर (सिवनी) कक्षा 10वीं, आस्था क्रीडिया पिता संजीव क्रीडिया (सिवनी) कक्षा 10वीं, मोंटी नागफासे पिता राकेश नागफासे (सिवनी) कक्षा 10वीं, वीरा सिंह पिता जितेन्द्र सिंह ठाकुर (सिवनी) कक्षा 10वीं, रुची पाठक पिता राजकिशोर पाठक (बखारी) कक्षा 10वीं, आर्यव बौद्ध पिता लक्ष्मण अहिरवार (छपारा) कक्षा 10वीं तथा नीतिज्ञ गुप्ता पिता सोनू गुप्ता कक्षा 10वीं शामिल रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, सम्मान और गौरव का वातावरण बना रहा। मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। समारोह ने यह साबित कर दिया कि अब पत्रकारों के परिवारों और उनके बच्चों के सम्मान की नई परंपरा सिवनी से शुरू हो चुकी है।

oplus_2
  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

    *सिवनी:-* आज दिन- *मंगलवार*, दिनांक *26/05/2026* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन*  ने आयोजित जनसुनवाई मे अनेकों नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं के त्वरित…

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    सिवनी , लगातार दो दिन से तार चोरी की घटना सुनने को मिल रही है । किसानों के ट्यूबवेल से लीड चोरी हो रही हैं हिवरा और परतापुर से ये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    कब सुधरेंगे सिवनी के बदहाल बस स्टैंड के हालत ?

    स्व. सुश्री विमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

    सु श्रीविमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि