जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

*सिवनी:-* आज दिन- *मंगलवार*, दिनांक *26/05/2026* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन*  ने आयोजित जनसुनवाई मे अनेकों नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिया। जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन*  द्वारा आज प्रति मंगलवार अनुसार अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजन किया गया। प्रातः 11:00 बजे से आरंभ की गयी इस जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज गांवों और नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों द्वारा अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित अनेकों आवेदन प्रस्तुत किये गये। जिसमें विधायक *श्री दिनेश मुनमुन* जी ने प्रत्येक आवेदकों से भेंट कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता और समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए भटकना न पड़े।
         

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    सिवनी दिनांक 14 जुलाई…सिवनी जिले में मूंग खरीदी चालू हो चुकी हैं। इस बार मूंग बेचना सरल नहीं हैं, क्योंकि यदि आपके परिवार के किसी खातेदार की जमीन पर मूंग…

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    ​कलेक्टर खाद्य शाखा ने जारी किए निर्देश : 30 जून तक जुलाई माह का खाद्यान्न उठाने का लक्ष्य सिवनी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) योजना के तहत शासकीय राशन का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ

    ग्राम पंचायत में ऐसी चल रही है जन सुनवाई

    मीनाक्षी नटराजन को लेकर कांग्रेस का चौथे स्तम्भ से प्रचार प्रसार का अनुरोध .. नरेश भलावी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण