विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हर-हर महादेव पवित्र नाम जाप से पितृ धाम दिघौरी मे किया जलाभिषेक
भोलेनाथ के दरबार मे शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगल कामनाएं किया
सिवनी:- क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगल कामना के साथ हर-हर महादेव पवित्र नाम जाप से पितृ धाम दिघौरी मे विराजमान भगवान भोलेनाथ बाबा के दरबार मे श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने जलाभिषेक किया।प्रतिवर्षानुसार ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के पावन आशीर्वाद से भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास के अवसर पर मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी तक निकाली जाने वाली शिवभक्त कांवड़ियों की भव्य कांवड यात्रा आज 17 अगस्त सोमवार को प्रातः पुनः आरंभ हुयी कांवड यात्रा मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी आम शिवभक्त के रूप मे सम्मिलित हुए। तथा कांवड़ लेकर यात्रा मे चल रहे सुपुत्र श्री श्रेष्ठ कान्हा राय एवं शिवभक्त कांवड़ियों के साथ ग्राम करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाडा, मुंगवानी, सापापार, चौड़ा होते हुए गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचें। जहां पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने मंदिर मे विराजमान भगवान भोलेनाथ बाबा के दरबार मे शीश नवाकर प्रकांण्ड विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच बैनगंगा के पवित्र जल और हर-हर महादेव पवित्र नाम जाप से क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की मंगल कामना के साथ विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक पूजन किया गया। साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी और श्रद्धालुगणों द्वारा ब्रम्हलीन पूज्यपाद जगतगरु स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी की ओर से मंदिर प्रांगण मे आयोजित भोजन प्रसाद (भंडारा) आरंभ किया जाकर भक्तजनों को वितरण किया गया। जिसे हजारों श्रद्धालुओं द्वारा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे बुजुर्ग, युवाओं, मातृशक्ति और शिव भक्त श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

