हनुमान व्यायाम शाला भैरोगंज में 17 मई से 24 मई तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन*

सिवनी – सभी के सुख, शांति एवं आत्म कल्याण की भावना के साथ नगर के भैरोगंज क्षेत्र स्थित परतापुर रोड हनुमान व्यायाम शाला में विधि-निधि निवास सोनकेसरिया परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 17 मई 2026 रविवार से 24 मई 2026 रविवार तक चलेगी। कथा व्यास के रूप में श्रीधाम चित्रकूट के प्रख्यात संत महन्त श्री पं. देवकी नंदन जी पाण्डेय महाराज व्यास पीठ से ओजस्वी मधुरवाणी में संगीतमय और आध्यात्मिक ज्ञान गंगा प्रवाहित करेंगे जो कि महाराज जी का पैतृक स्थान श्रीधाम चित्रकूट से पधारेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक चलेगी। आठ दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक 17 मई रविवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गणेश पूजा नगर गृह के देवी-देवताओं का पूजन कर भागवत कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें भक्ति ज्ञान की कथा, सुकदेव जन्म एवं राजा परीक्षित जी की कथा, सती-शिव कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, बाललीला एवं गोवर्धन पूजा, रूक्मणी विवाह का प्रसंग, सुदामा चरित्र एवं कथा विराम होगा। दिनांक 24 मई दिन रविवार को हवन पूजन पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।आयोजक विधि-निधि निवास सोनकेसरिया परिवार ने हनुमान व्यायाम शाला,परतापुर रोड भैरोगंज में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहपरिवार पधारकर सत्संग का लाभ प्राप्त करने और अपने जीवन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

    *सिवनी:-* आज दिन- *मंगलवार*, दिनांक *26/05/2026* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन*  ने आयोजित जनसुनवाई मे अनेकों नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं के त्वरित…

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    सिवनी , लगातार दो दिन से तार चोरी की घटना सुनने को मिल रही है । किसानों के ट्यूबवेल से लीड चोरी हो रही हैं हिवरा और परतापुर से ये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    कब सुधरेंगे सिवनी के बदहाल बस स्टैंड के हालत ?

    स्व. सुश्री विमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

    सु श्रीविमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि