टिग्गा मोहल्ला शनि मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा शनि जन्मोत्सव*

108 दीपों से महाआरती, अभिषेक और विशाल भंडारे का होगा आयोजन

सिवनी। नगर के पानी टंकी के पास टिग्गा मोहल्ला स्थित शनि मंदिर में 16 मई 2026, शनिवार को शनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शनि महाराज का विशेष अभिषेक, हवन, महाआरती, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शनि मंदिर के पुजारी पंडित संजय तिवारी ने बताया कि सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक पंचांग पूजन, मंडल स्थापना एवं गणेश पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से 12 बजे तक विद्वान पुरोहितों द्वारा शनि महाराज का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष अभिषेक होगा। अभिषेक के पश्चात शनि मंदिर स्थित हनुमान जी महाराज एवं भैरव बाबा का विधि-विधान से अभिषेक कर चोला श्रृंगार किया जाएगा।शनि भगवान का गुलाब एवं गेंदे के आकर्षक फूलों के विशेष हारों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे से हवन कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि शाम 7 बजे शनि महाराज की 108 दीपो से महाआरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें महाकौशल क्षेत्र के ख्यातिलब्ध भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर समिति के कृष्णा सोनी और विक्की ठाकुर ने बताया कि शनि जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा। शनि मंदिर समिति एवं माता महाकाली मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

50 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ केदार योग :

पंडित संजय तिवारी के अनुसार इस वर्ष की शनि जयंती आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष मानी जा रही है। 16 मई, शनिवार को ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण दुर्लभ केदार योग का निर्माण हो रहा है, जो लगभग 50 वर्षों बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली के सात घरों में सभी सात ग्रह स्थित होते हैं, तब केदार योग बनता है। उन्होंने बताया कि शनि जयंती पर शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे यह दिन शनि पूजा, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत तथा दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। इसके साथ ही इस दिन सौभाग्य और शोभन योग का विशेष संयोग भी रहेगा।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होंगे धान, ज्वार, बाजरा पंजीयन सिवनी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए जिले…

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होंगे धान, ज्वार, बाजरा पंजीयन सिवनी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग नागरिकों ने विधायक मुनमुन राय से को सौंपा ज्ञापन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग नागरिकों ने विधायक मुनमुन राय से को सौंपा ज्ञापन

    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. गुरु धाम दिघोरी पहुँच कर विधायक ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक…

    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. दिघोरी पहुँच कर भोलेनाथ को जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्रा संपन्न..