प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

सिवनी(शिखंडी).बिना रुके, बिना थके, स्वस्थ जीवन और एक दिन भी बिना छुट्टी लिए देश की लगातार 25 वर्ष(15 वर्ष मुख्यमंत्री ओर 10 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में) सेवा करने वाले। देश के। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपार उपलब्धियो पर पूरे देश में भाजपा द्वारा एक माह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उकताशय की जानकारी सेवा संकल्प अभियान सिवनी के प्रभारी कटंगी विधायक गौरव पारधी ने पत्रकारवार्ता में दी उन्होंने आगे कहा कि,सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा बूथ स्तर तक मोदी जी ओर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ लोगों को मिला है जो सीधे सीधे पात्र लोगों को वर्तमान में प्राप्त हुआ है । आजादी के 50 वर्षों के बाद यह पहला मौका है जब गरीब और जरूरतमंद को 10 ऐसी योजनाए हे जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों को सीधे सीधे मिल रहा है।जैसे प्रधानमंत्री आवास के रूप में पक्का मकान, 13 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप मे 6000 रुपए प्रति वर्ष मिलना, आयुषमान कार्ड योजना से 44करोड़ लोगो को स्वास्थ बीमा का लाभ दिलाया, बीमार होने पर 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज की सुविधा, 25करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया, 11करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, स्वच्छता अभियान के तहत घर घर शौचालयबनाने के लिए 1200 हजार रुपए हितग्राही को प्राप्त हुए,राममंदिर बनवाया, तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को फायदा पहुचाया, काश्मीर से धारा 370 ओर 35A को हटाकर पूरे काश्मीर को भारत में मिलाया,आतंकवाद से निपटने के लिए करारा जवाब देने की नीति बनाया, कोई भूखा ना रहे इसके लिए 80 करोड़ जरूरतमंद को राशनदेने का काम किया,महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना जिसके माध्यम से प्रति माह 1500 रुपए अभी मिल रहे है।, स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम तेजी से चल रहा है।,आंगनवाड़ी के माध्यम से बेटियों को जन्म से लेकर विवाह तक सहायता प्रदान करने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना लाई गई,ऐसी ओर कई योजनाएं हैं जो आंगनवाड़ी के माध्यम से संचालित हे। जैसे गर्भवती महिलाओं को गोद भराई ओर निःशुल्क पौष्टिक आहार इसके साथ ही आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बेटा बेटियों को भी निःशुल्क पौष्टिक आहार
मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली बहनों को निःशुल्क सायकल, हायर सेकेंडरी स्कूल में 75%से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को निःशुल्क लैपटॉप, कॉलेज में प्रवेश पर स्कूटी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार लगाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में सबसिटी पर रोजगार पाने वाली अनेक योजनाएं चलाई, ऐसी ओर भी कई योजना है जो देश के जरूरतमंद पुरुष, महिलाओं, एवं बच्चे बच्चिया इसका लाभ ले रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर लोगों ने अपना जीवन स्तर सुधारा है। ऐसी कई योजनाएं हैं जो राज्य ओर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिनका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है।
एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अलग अलग तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। घर घर संपर्क कर सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क सहायता योजनाएं की जानकारी दी जाएगी ।सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ उचित लोगो को मिला है या चूक गए है तो लाभ कैसे मिले इसकी जानकारी घर पर संपर्क कर दी जाएगी । यह सब जानकारी सेवा संकल्प अभियान में समाहित है।

इसी कड़ी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन 17 सितंबर को है जन्मदिन के अवसर पर मोदी जी को यशस्वी जीवन के लिए आशीर्वाद के रूप में बूथ केंद्रों के सभी के घरों में एक एक दीपक जलाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा।

सबको पता है कि देश में कांग्रेस पार्टी का पतन भ्रष्टाचार में हुआ था चाहे 2 जी घोटाला हो या कामनगेम्स घोटाला हो इन घोटालों के कारण ही कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
इसके विपरीत मोदी सरकार का कार्यकाल रहा है आज तक मोदी जी के ऊपर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। आज भारत देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने का काम भी मोदी जी ओर उनकी सफल विदेश नीति की रही है। विश्व में 36 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मोदी जी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा हैं। वर्ष 2026 में विश्व में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है अमेरिका- ईरान युद्ध, से पेट्रोल, डीजल, एवं रसोई गैस का संकट छाया रहा। तब भी मोदी की विदेश नीति के चलते संकट से धीरे धीरे छुटकारा मिला।रूस ओऱ यूक्रेन युद्ध आज भी चल रहा है इस भीषण संकट के दोर में भारत की जी डी पी 7.8%रही जो विश्व के संपन्न देशों के आगे सबसे ऊपर हे। आज भारत विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। आज विश्व में भारत आर्थिक संपन्नता और विकास के मामले में 5 वे स्थान पर है। मोदी जी ओर भाजपा की सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विश्वमेंसर्वसंपन्न,ताकतवर, आर्थिक रूप संपन्न राष्ट्र बनाने का है। सभी क्षेत्रों में भारत को विकसित करने ओर दुनिया में प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर भाजपा सरकार रात दिन बिना रुके बिना थके एक दिन की छुट्टी लिए बगैर स्वस्थ रहकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के काम में लगे हुए हैं, जी जान से ये काम कर रहे हैं। ऐसे महामानव के जन्म दिवस पर आओ हम सभी मिलकरउन्हें शुभकामनाएं देते है। भारत माता को सन 2047 तक विश्व में सबसे ताकतवर ओर विश्व में प्रथम बनाने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम जिस कार्य को ईमानदारी से कर रहे हैं उसे ओर आगे बढ़ाए ओर देश के विकास में गति दे।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से सिवनी भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी प्रभारी कटंगी विधायक गौरव पारधी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप राय, महामंत्री संतोष अग्रवाल, महासचिव, गजानंद पंचेश्वर, महामंत्री नवनीत ठाकुर, मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के निर्देशन में कराया गया निरीक्षण कार्य विगत दिवस तेज आंधी तूफान से मक्के की फसल सिवनी विकासखंड के ऐरपा मोहगांव लामा ज्योति थरेली…

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    *19सितम्बर को जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल* *146 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन* सिवनी शहर के समीपस्थ ग्राम जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन 19 सितम्बर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन