बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर महेश श्रीवास्तव ‘ ने थामा कांग्रेस का हाथ
आज भगवान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पावन जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर रहे सेवानिवृत्त श्री महेश श्रीवास्तव (निवासी महामाया वार्ड) ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश मरावी ने कांग्रेस का पारंपरिक गमछा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। यह सदस्यता ग्रहण समारोह श्री ध्रुव नारायण चौधरी जी के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
श्री महेश श्रीवास्तव जी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री श्रीवास्तव को उनके नए राजनीतिक एवं सामाजिक सफर के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की


