19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

*19सितम्बर को जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल*

*146 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन*

सिवनी शहर के समीपस्थ ग्राम जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन 19 सितम्बर दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे से किया जा रहा है। दंगल के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य बसंत बघेल ने बताया की प्रति वर्ष परंपरा अनुसार राधाष्टमी की पवित्र तिथि पर दंगल का आयोजन होते आ रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय मल्ल विद्या जो क्रमश:विलोपित सी होने लगी है उसे परम्परागत तरीके से न केवल कायम रखने बल्कि युवा पीढ़ी को इस विधा से जोड़े रखना है। इस दंगल में जिला सहित अन्य राज्यों के पहलवानों का भी आगमन होगा जिनमें पंजाब हरियाणा दिल्ली भी शामिल है । विजेता पहलवान को,प्रथम पुरुस्कार 21000 रूपये एवं शील्ड,द्वितीय पुरुस्कार 11000 रूपये एवं शील्ड,तृतीय पुरूस्कार 5100 रूपये एवं शील्ड साथ ही अन्य पहलवानों को मेडल आदि प्रदान किए जायेंगे।
दंगल में इस वर्ष आयोजन समिति ने 36 फिट गोल आकर के परमानेंट गोदे का निर्माण करवाया है जिससे दर्शकों को कुश्ती देखने में सुविधा होगी।दंगल में बाहर जिले एवं अन्य राज्यों के पहलवानों के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक,जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ सामाजिक जनों का भी आगमन होगा। विंध्य वासिनी दंगल समिति ने कुश्ती प्रेमियों एवं पहलवान गणों से दंगल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं सहभागिता निभाने की अपील की है।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के निर्देशन में कराया गया निरीक्षण कार्य विगत दिवस तेज आंधी तूफान से मक्के की फसल सिवनी विकासखंड के ऐरपा मोहगांव लामा ज्योति थरेली…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश* सिवनी(शिखंडी).बिना रुके, बिना थके, स्वस्थ जीवन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन