सिवनी
मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी में शिवदीप डेहरिया बने प्रदेश सचिव कांग्रेस जन में हर्ष का माहौल
सिवनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में श्री शिवदीप डेहरिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से सिवनी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीण्वी श्रीनिवास राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव की सहमति से घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में श्री डेहरिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शिवदीप डेहरिया की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश मरावी एवं विधायक रजनीश हरवंश सिंह विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा ने दी बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा व्यक्त की है अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन सेवादल और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।


