प्रेस क्लब के मेधावी विद्यार्थी बच्चों का सम्मान समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

सिवनी : प्रेस क्लब ऑफ सिवनी (प्रेस एसोसिएशन सिवनी) द्वारा पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों के सम्मान में स्थानीय द ग्रैंड रजवाड़ा होटल में भव्य सम्मान समारोह एवं मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शील्ड, स्कूल बैग एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया।सिवनी में आयोजित इस सम्मान समारोह की शुरुआत सुबह 09 बजे से हुई, जहां पत्रकार साथियों के बच्चों ने वाटर पार्क में स्विमिंग एवं मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बरगी डैम में हुई हृदय विदारक घटना में मृत लोगों एवं प्रेस क्लब ऑफ सिवनी के सदस्य पत्रकार स्वर्गीय राकेश दुबे की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पत्रकार साथियों द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्री दिनेश राय मुनमुन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञानचंद सनोडिया, सुजीत जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विशाल मर्सकोले उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने प्रेस क्लब द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों के परिवारों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सिंह, श्री सोनू गुप्ता, श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी, श्री सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा तथा वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री मनीष अग्रवाल पांड्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने, लक्ष्य निर्धारित करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।प्रेस क्लब ऑफ सिवनी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा, सचिव राजेन्द्र पिंटू तरवरे, उपाध्यक्ष अब्दुल काबिज खान, उपाध्यक्ष विनोद दुबे, कोषाध्यक्ष संजीव क्रीडिया, सहसचिव अभिनव जैन , लेखाधिकारी शुभम सोनी एवं पत्रकार साथी रूपेश कोहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्रमजीवी पत्रकार परिषद सिवनी के अध्यक्ष शरद दुबे एवं प्रेस क्लब ऑफ सिवनी के उपाध्यक्ष अब्दुल काबिज खान द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पत्रकार साथियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें अलवीरा खान, शिवम चौरसिया, आस्था क्रीडिया, मोंटी नागफासे, आंचल मिश्रा, सत्यम ठाकुर, आलिया कौशर, आर्यव बौद्ध, रुची पाठक एवं वीर सिंह शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों को शील्ड, स्कूल बैग एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही यूपीएससी में चयनित श्रीमती सीमा रूपेश कोहरु कोसम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह के अंत में प्रेस क्लब ऑफ सिवनी की पूरी टीम द्वारा उपस्थित अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, प्रेरणा एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के निर्देशन में कराया गया निरीक्षण कार्य विगत दिवस तेज आंधी तूफान से मक्के की फसल सिवनी विकासखंड के ऐरपा मोहगांव लामा ज्योति थरेली…

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    *19सितम्बर को जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल* *146 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन* सिवनी शहर के समीपस्थ ग्राम जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन 19 सितम्बर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से भारी बारिश से मक्के की फसल हानि का हुआ निरीक्षण

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश*

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होगा धान, बाजरा, ज्वार का पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    15सितंबर से 10अक्टूबर तक होंगे धान, बाजरा, ज्वार पंजीयन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन

    1.5किलो मीटर कच्चे मार्ग को पक्का कराने विधायक मुनमुन राय को सौंपा ज्ञापन