केवलारी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूलों के लिए करोड़ो की सौगात

केवलारी विधानसभा के 17 शासकीय विद्यालयों के लिए 19 करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का जताया आभार

केवलारी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। क्षेत्र के 17 शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कुल 19 करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपये के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों के नागरिकों द्वारा शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग उनके समक्ष रखी गई थी। जनभावनाओं और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह मांग माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी के समक्ष रखी थी।

मुझे प्रसन्नता है कि शासन द्वारा मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए केवलारी विधानसभा क्षेत्र के 17 शासकीय विद्यालयों के लिए 19 करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह स्वीकृति केवलारी विधानसभा के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यालयों में आवश्यक निर्माण कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

मैं विश्वास दिलाता हूं कि केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को निरंतर शासन के समक्ष उठाता रहूंगा।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    हाउसइंग बोर्ड कालोनी बारापत्थर सिवनी में गंदगी का साम्राज्य

    नगर पालिका सिवनी के सफाई विभाग की सच्चाई , (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेन्द्र सिंह सिवनी की रिपोर्ट) सिवनी शहर के हृदय स्थल में स्थित वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर, बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड…

    राज्य के बाहर के गायक कलाकार सिवनी में, 21एवं 22 नवंबर को होगा अंताक्षरी के माध्यम से शानदार मुकाबला

    गीतों की धुन, सुरों की चुनौती और फिल्मी ज्ञान का इम्तिहान… सिवनी में दो दिन तक संगीत का ऐसा संग्राम सजने जा रहा है जहां सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    हाउसइंग बोर्ड कालोनी बारापत्थर सिवनी में गंदगी का साम्राज्य

    केवलारी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूलों के लिए करोड़ो की सौगात

    राज्य के बाहर के गायक कलाकार सिवनी में, 21एवं 22 नवंबर को होगा अंताक्षरी के माध्यम से शानदार मुकाबला

    राज्य के बाहर के जाने माने गायक सिवनी में, 21एवं 22नवंबर को Tha grand Agroha में होगा शानदार मुकाबला ।

    राज्य के बाहर के जाने माने गायक सिवनी में, 21एवं 22नवंबर को Tha grand Agroha में होगा शानदार मुकाबला ।

    राज्य के बाहर के कलाकार 21 एवं 22 नवंबर को सिवनी में, गूंजेंगी सुरों की महफिल श्रोताओं को भी पास के माध्यम से मिलेंगे ईनाम।

    राज्य के बाहर के कलाकार 21 एवं 22 नवंबर को सिवनी में, गूंजेंगी सुरों की महफिल श्रोताओं को भी पास के माध्यम से मिलेंगे ईनाम।

    रिटायार्डपुलिस सब इंस्पेक्टर महेश श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी में शामिल