गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

गंगा नगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान
सिवनी। मानव सेवा और परोपकार की भावना को साकार करते हुए गंगानगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में आज 51 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का संकल्प प्रदर्शित किया।
शिविर के आयोजन का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है।
इस अवसर पर सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। 51 यूनिट रक्त संग्रह होने पर समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। समिति ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मानव सेवा के कार्यों में आगे भी योगदान देने की भावना दिखाई।
रक्तदान के इस पुनीत कार्य के माध्यम से गंगानगर मां दुर्गा उत्सव पूजा समिति ने समाज को सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। समिति द्वारा किया गया इस प्रकार के कार्य मानव जीवन के लिए इतिहास बन जाता है। लोगों को या अन्य समिति को ऐसे कार्य करने का अवसर मां अम्बे माँ की कृपा से मिल जाए तो सेवकों का जीवन सफल हो जाता है।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र में नहीं मिल रही हैं दवाई, रेड क्रास सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ?

    जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र बना शोभा की सुपारी जरूरत मंद को समय पर नहीं मिल रही सस्ती दवाई जरूरतमंद को समय पर नहीं मिल रही हैं दवा रेड…

    सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

    सिवनी में चुनरी यात्रा का भव्य समापन सिवनी नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मातारानी के प्रति श्रद्धा,भक्ति, विश्वास, को लेकर सिवनी वासियों के द्वारा गुरुवार को विशाल चुनरी यात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र में नहीं मिल रही हैं दवाई, रेड क्रास सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ?

    सिवनी में विशाल चुनरी यात्रा का समापन

    गंगा नगर मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास रक्त दान कर कायम की मानवता की नई मिशाल

    गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

    गंगा नगर दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने बनाया इतिहास, रक्त दान कर कायम की मानव सेवा की मिशाल।

    जाम के दंगल में आगरा के पहलवान ने जीता 51 हजार का प्रथम ईनाम