यात्रियों की परेशानियां देखने वाला नगर पालिका सी एम ओ ने पूरी गर्मी भर नहीं ली सुध इनको कब मिलेगी फुर्सत?
बस स्टैंड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है यहां पंखे भी हे बंद चिलचिलाती गर्मी में यात्री होते है परेशान जिम्मेदार ने आंखे बंद की
सी एम ओ साहब AC कमरों में बैठे कर करते हैं काम आखिर अधिकारी क्यों भूल जाते है जनता की तकलीफ?
सिवनी का प्रायवेट बस स्टैंड से महीनों में होती हैं लाखों कमाई परन्तु जनता को नहीं मिल रही हैं सुविधा यहां जन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं हे।
भरी गर्मी में यात्रियों को पानी तक नसीब नहीं हे आखिर जिम्मेदार अध्यक्ष ओर सी एम ओ क्या कर रहे हे
क्या नगर पालिका और आरटीओ विभाग का काम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
कब तक गर्मी में तड़पते रहेंगे बस यात्रियों के परिवार?
क्या जिला सिवनी प्रशासन कोई कदम उठाएगा ।
यात्रियों के लिए लगे पंखे शोभा की सुपारी बने हुए है जो आज भी बंद पड़े हैं ?
बस स्टैंडों की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है कोई जिम्मेदार नहीं लेता है सुध।
कब जागेगा परिवहन विभाग और नगर पालिका प्रशासन ?
लोग कहते है कि क्या आम जनता की समस्याएं अधिकारियों को नहीं मालूम यदि नहीं मालूम तो ये किस काम के
क्या शिकायत के बाद होती हैं कार्यवाही, इतना छोटा शहर की देख रेख, ये नहीं कर सकते तो इन अनाड़ियों को क्यों दी गई है कुर्सी।
इन जिम्मेदारों के सामने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी का कोई मोल नहीं।
बस स्टैंड और चारों ओर गंदगी का आलम हे जिम्मेदारों की नींद खुलेगी ?
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना चाहिए।
कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद बस स्टैंड की हालत सुधरेंगी इसी उम्मीद की जा रही है।
यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देना भी नगर पालिका प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ हे।
कब मिलेगा सिवनी की जनता को स्वच्छ पानी और गंदगी से निजात?
इस पूरे मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष को वार्ड पार्षद से जानकारी लेंकर एक्शन लेना चाहिए। एसी जनापेक्षा है ।







