किसके आशीर्वाद से कन्या शिक्षा परिसर सिवनी के प्राचार्य मनोहर राहंगडाले ट्रांसफर होने के बाद भी सिवनी में तीन तीन पद पर बने हुए है
सिवनी कन्या शिक्षा परिसर कुरई, एवं सिवनी, एवं सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग जिला सिवनी में आज भी तीन तीन पद पर श्री मनोहर राहंगडाले कार्यरत है। इनका ट्रांसफर उदयापुर जिला खंडवा हो चुका है जनजाति कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक सीटीडी0764/2026 -ई डी - ई एस टी बी -सी टी डी ई 1483255 दिनांक 23/10/2026 के आदेशानुसार इनका पदोन्नति ट्रांसफर उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयापुर जिला खंडवा हो चुका है, परन्तु राहंगडाले जी आज भी सिवनी में कार्यरत है। आखिर इन प्राचार्य महोदय के ऊपर कौन मेहरवान हे जिनके आशीर्वाद से अभी तक तीन तीन पदों पर कार्य कर रहे हैं। जिला की संवेदनशील ओर नवीन पदस्थ कलेक्टर श्रीमति अंजू अरुण कुमार क्या मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करेंगी, साथ ही सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सिवनी से भी अपेक्षा हे कि तुरंत मामले में संज्ञान लेकर मनोहर राहंगडाले जी को कार्यमुक्त कर आवश्यक कदम उठाएंगे ऐसी अपेक्षा है।



