19 सितम्बर 2026 कोजैतपुर कला में विशाल दंगल का आयोजन

*19सितम्बर को जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल*

*146 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन*

सिवनी शहर के समीपस्थ ग्राम जैतपुर कलां में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन 19 सितम्बर दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे से किया जा रहा है। दंगल के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य बसंत बघेल ने बताया की प्रति वर्ष परंपरा अनुसार राधाष्टमी की पवित्र तिथि पर दंगल का आयोजन होते आ रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय मल्ल विद्या जो क्रमश:विलोपित सी होने लगी है उसे परम्परागत तरीके से न केवल कायम रखने बल्कि युवा पीढ़ी को इस विधा से जोड़े रखना है। इस दंगल में जिला सहित अन्य राज्यों के पहलवानों का भी आगमन होगा जिनमें पंजाब हरियाणा दिल्ली भी शामिल है । विजेता पहलवान को,प्रथम पुरुस्कार 21000 रूपये एवं शील्ड,द्वितीय पुरुस्कार 11000 रूपये एवं शील्ड,तृतीय पुरूस्कार 5100 रूपये एवं शील्ड साथ ही अन्य पहलवानों को मेडल आदि प्रदान किए जायेंगे।
दंगल में इस वर्ष आयोजन समिति ने 36 फिट गोल आकर के परमानेंट गोदे का निर्माण करवाया है जिससे दर्शकों को कुश्ती देखने में सुविधा होगी।दंगल में बाहर जिले एवं अन्य राज्यों के पहलवानों के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक,जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ सामाजिक जनों का भी आगमन होगा। विंध्य वासिनी दंगल समिति ने कुश्ती प्रेमियों एवं पहलवान गणों से दंगल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं सहभागिता निभाने की अपील की है।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    हाउसइंग बोर्ड कालोनी बारापत्थर सिवनी में गंदगी का साम्राज्य

    नगर पालिका सिवनी के सफाई विभाग की सच्चाई , (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेन्द्र सिंह सिवनी की रिपोर्ट) सिवनी शहर के हृदय स्थल में स्थित वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर, बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड…

    केवलारी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूलों के लिए करोड़ो की सौगात

    केवलारी विधानसभा के 17 शासकीय विद्यालयों के लिए 19 करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का जताया आभार केवलारी विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    हाउसइंग बोर्ड कालोनी बारापत्थर सिवनी में गंदगी का साम्राज्य

    केवलारी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूलों के लिए करोड़ो की सौगात

    राज्य के बाहर के गायक कलाकार सिवनी में, 21एवं 22 नवंबर को होगा अंताक्षरी के माध्यम से शानदार मुकाबला

    राज्य के बाहर के जाने माने गायक सिवनी में, 21एवं 22नवंबर को Tha grand Agroha में होगा शानदार मुकाबला ।

    राज्य के बाहर के जाने माने गायक सिवनी में, 21एवं 22नवंबर को Tha grand Agroha में होगा शानदार मुकाबला ।

    राज्य के बाहर के कलाकार 21 एवं 22 नवंबर को सिवनी में, गूंजेंगी सुरों की महफिल श्रोताओं को भी पास के माध्यम से मिलेंगे ईनाम।

    राज्य के बाहर के कलाकार 21 एवं 22 नवंबर को सिवनी में, गूंजेंगी सुरों की महफिल श्रोताओं को भी पास के माध्यम से मिलेंगे ईनाम।

    रिटायार्डपुलिस सब इंस्पेक्टर महेश श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी में शामिल