सु श्रीविमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक 17/05/2026
सिवनी 17 मई, स्व.सुश्री विमला वर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने उपस्थित कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सिवनी के इतिहास में अपनी कार्यशैली से पूरे प्रदेश में सिवनी को विकास की सोैगात देने वाली सुश्री विमला वर्मा जी का जन्म 1 जुलाई 1929 में 1960 नागपुर में जन्म हुआ था, सुश्री विमला वर्मा जी के पिता केपी वर्मा जी बैरिस्टर से सेवानिवृत होने के उपरांत सिवनी आकर बस गये, केपी वर्मा जी बहुत ही धार्मिक मान्यताओं के मानने वाले व्यक्ति थे। केवलारी विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद स्व. सुश्री विमला वर्मा जी ने अपने राजनैतिक जीवन में सिवनी जिले को अनेक सौंगाते दी जो आज उनके नाम को अमरता प्रदान करती आ रही है। उन्होंने प्रदेश में मत्री रहते हुये अनेक निर्माण कार्य कराये, मध्य एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध संजय सरोवर े विमला वर्मा जी का जिले के किसानो को एक अमुल्य उपहार है जो आज भी देश में अपना एक अलग ही स्थान रखता है। विमला वर्मा जी का राजनैतिक कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिवनी जिला पडोसी जिलो का केन्द्र बिन्दु रहा जिसमें परिवहन विभाग, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, लोक निर्माण विभाग, राज्य सड़क परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अनेक छात्रावास एवं शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया एवं उनके कार्यालय सिवनी में स्थापित हुये। इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय दूरदशर््िाता से निर्मित किया गया जो आज भी उस स्थान पर चिकित्सा सुविधा के लिए अनेक निर्माण हो रहें है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की विशेष करीबी रही सुश्री विमला वर्मा जी ने स्व. नरसिंहराव जी की सरकार में केन्द्र की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रहकर जिले में महिला बाल विकास के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक आयाम स्थापित की जो आज प्रत्येक ग्रामों में संचालित होकर बच्चो की प्राथमिक शिक्षा और पोषण आहार एवं महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी नारी स्वास्थ्य की जन जागृति का मूल आधार स्तंभ सिद्ध हो रही है।
इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, मोहनसिंह चंदेल, सुरेन्द्र करोसिया, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, श्रीमती सुयोगिता सक्सेना, प्रकाश सूर्यवंशी, यशपाल भलावी, राजिक अकील, मोहनसिंह ठाकुर, एड़ राजगोस्वामी, तनवीर अहमद, फिरोज खान, अशोक कर्वेती, धनंजय सिंह, जितेन्द्रसिंह बघेल, ठा. जयप्रकाशसिंह, शिवदीप डेहरिया, साजिद खान, रंजीत सिंह परिहार, अदनान खान, सतेन्द्र बघेल, यश यादव, अनुज झाारिया, अजय सोनी उपस्थित रहे।ं

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

    *सिवनी:-* आज दिन- *मंगलवार*, दिनांक *26/05/2026* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन*  ने आयोजित जनसुनवाई मे अनेकों नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं के त्वरित…

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    सिवनी , लगातार दो दिन से तार चोरी की घटना सुनने को मिल रही है । किसानों के ट्यूबवेल से लीड चोरी हो रही हैं हिवरा और परतापुर से ये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    जन सेवा ही मेरा ध्येय दिनेश राय मुनमुन

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    बिजली तार चोर फ़िर सक्रिय

    कब सुधरेंगे सिवनी के बदहाल बस स्टैंड के हालत ?

    स्व. सुश्री विमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

    सु श्रीविमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि