सिवनी। नगर से लगे लूघरवाड़ा क्षेत्र में नवदिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अयोध्या नगर कॉलोनी (गार्डन), लूघरवाड़ा में दिनांक 30 मार्च 2026, सोमवार से 7 अप्रैल 2026, मंगलवार तक आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक श्री शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम श्रद्धेय आचार्य पं. श्री राजेन्द्र पाण्डेय (माता राजराजेश्वरी सिद्धपीठ, दुर्गा चौक सिवनी) द्वारा कराया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 30 मार्च को दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं समापन दिवस 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को हवन-पूजन एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन रखा गया है।
यजमान परिवार श्री रामदीन सुनेश, श्रीमती चमेली सुनेश एवं परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहपरिवार शामिल होकर इस ज्ञान यज्ञ में भाग लेने और शिव कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।
कथावाचक आचार्य पं. श्री राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण मात्र ही मानव जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में इस पावन कथा को सुनने का अवसर अवश्य लेना चाहिए।


