मैजिक बॉक्स के माध्यम से की जा रही है विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच

मैजिक बॉक्स के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त

Seoni में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले भर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

विभागीय अमले द्वारा औचक निरीक्षण कर विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। साथ ही “मैजिक बॉक्स” (चलित खाद्य प्रयोगशाला) के माध्यम से मौके पर ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई के साथ खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्रवाई के तहत लखनादौन स्थित पटेल दूध डेरी से गाय एवं भैंस के मिश्रित दूध का नमूना, रामकुमार पटेल दूध डेरी से पनीर का नमूना तथा श्री कृष्णा दूध डेरी से पनीर एवं गाय दूध का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अतिरिक्त महेंद्र अन्निलाल साहू, धनकड़ी से ‘पहली सुपर सिल्वर’ सुगंधित पान मसाला का नमूना भी गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

महेंद्र सनोडिया

संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

Related Posts

सिवनी के शिवम ठाकुर नागपुर बोर्ड में अव्वल, A+ ग्रेड के साथ कक्षा 8वीं में पहला स्थान

सिवनी :- कुर्वेज न्यू मॉडल हाईस्कूल, दीक्षा भूमि रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) के छात्र शिवम ठाकुर ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड प्राप्त कर प्रथम…

कांग्रेस नेता राजकुमार खुराना ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की पहल का स्वागत किया

जबलपुर: कांग्रेस नेता राजकुमार खुराना ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी, न्यायपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You Missed

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. गुरु धाम दिघोरी पहुँच कर विधायक ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक…

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. दिघोरी पहुँच कर भोलेनाथ को जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्रा संपन्न..

कलेक्टर नेहा मीणा की पहल से लगा बृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर में 117 लंबित प्रकरणों का हुआ परीक्षण

मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ