कलेक्टर ने दूध प्रसंस्करण इकाई का किया अवलोकन, सराहा और बढ़ाया हौसला


सिवनी, 19
 अप्रैल 2026/घंसौर प्रवास के दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत स्थापित दूध प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभाव को परखा। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यूनिट में स्थापित आधुनिक मशीनों—बल्क मिल्क कूलर, पाश्चुरीकरण यूनिट, पनीर-खोवा निर्माण एवं पैकिंग मशीन—का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने कच्चे दूध के संग्रहण से लेकर तैयार उत्पाद के विपणन तक की पूरी प्रक्रिया को समझा और यह जाना कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन कर आय में वृद्धि की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने  उद्यमी श्री राजेश पटेल से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आगे बढ़ाना ही आज की जरूरत है। ऐसे मॉडल जिले के अन्य किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।”

नागरिकों के लिए संदेश देते हुए कलेक्टर ने अपील की कि किसान, स्व-सहायता समूह एवं युवा वर्ग आगे आकर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना  का लाभ लें और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ सकें।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सफल मॉडलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाए, ताकि जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

  • महेंद्र सनोडिया

    संपादक एवं समाचार संकलनकर्ता

    Related Posts

    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. गुरु धाम दिघोरी पहुँच कर विधायक ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक…

    विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हर-हर महादेव पवित्र नाम जाप से पितृ धाम दिघौरी मे किया जलाभिषेकभोलेनाथ के दरबार मे शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगल कामनाएं कियासिवनी:- क्षेत्रवासियों…

    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. दिघोरी पहुँच कर भोलेनाथ को जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्रा संपन्न..

    सिवनी ..क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगल कामना के साथ हर-हर महादेव पवित्र नाम जाप से पितृ धाम दिघौरी मे विराजमान भगवान भोलेनाथ बाबा के दरबार मे श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर विधायक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *


    You Missed

    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. गुरु धाम दिघोरी पहुँच कर विधायक ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक…

    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़.. दिघोरी पहुँच कर भोलेनाथ को जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्रा संपन्न..

    कलेक्टर नेहा मीणा की पहल से लगा बृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर में 117 लंबित प्रकरणों का हुआ परीक्षण

    मूंग खरीदी में सरकार किसान विरोधी सिद्ध हो रही है ? कलेक्टर से सरल और उचित कदम उठाएं जाने का अनुरोध ।

    समय पर राशन नहीं उठा तो अन्नदूत परिवहनकर्ताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

    राधिका टाउन में दूसरे फेस पर उचित मूल्य पर प्लॉट विक्री प्रारंभ